one dozen vehicles collided, injuring two driver-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे की पहली मार, एक दर्जन वाहन टकराए, दो चालक घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 8:37 PM (IST)
कोहरे की पहली मार, एक दर्जन वाहन टकराए, दो चालक घायल
सोनीपत। जिले में सर्दी ने दस्तक दे दी। घने कोहरे के कारण बुधवार को जीटी रोड पर एक दर्जन वाहन टकरा गए। इनमें दो वाहन चालक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। 15 मीटर रही विजिबिलिटी
हाईवे पर विजिबिलिटी मात्र 15 मीटर रही। इस कारण वाहन चालकों को वाहनो की लाइटें जलानी पड़ीं और धीमी गति से चलना पड़ा। दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे लोगों को रास्ते में रुककर धुंध कम होने का इंतजार करना पड़ा।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

1/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement