एक दर्जन लोगों ने किया हमला, लाठी-गंडासे से ली व्यक्ति की जान
khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:19 AM (IST)
पानीपत। जिले के सनौली थाना क्षेत्र के जलालपुर प्रथम गांव में रविवार रात स्कॉर्पियो गाड़ी आए एक दर्जन लोगों ने पहले तो एक युवक का अपहरण किया। फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार प्रथम गांव निवासी अनिल उर्फ रिंकु रविवार शाम कुछ लोगों के साथ खेत पर बैठा था। इस दौरान रिंकू पड़ौसी के खेत पर जाने की बात कह कर वहां से चला गया। लेकिन रास्ते में बोलेरा गाड़ी में सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक लोग उसे बिठाकर ले गए। बाद में आरोपियों धारधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। रिंकू को जब घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। डीएसपी विद्यावती का कहना है इस घटना के पुलिस की कई टीमें गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।