khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 10:37 AM (IST)
आगरा के एत्माद्दौला के सती नगर निवासी
वीरेंद्र गोस्वामी खंदौली क्षेत्र के उजरई के देविका कोल्ड स्टोरेज में
मैनेजर हैं। कल सुबह सुबह 9.25 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल
करने वाले ने पहले पूछा कि आप कौन बोल रहे हैं? मैनेजर ने उनसे
पूछा कि कॉल आपने किया है, बताइए कौन बोल रहे हैं? इसको
लेकर जिरह हो रही थी कि कॉल करने वाले ने तल्ख अंदाज में बोलना शुरू कर दिया। उसने
कहा कि हमारी बात सुनो।