Advertisement
कार से मिले सवा करोड़ के पुराने नोट, सलूंबर पुलिस ने तीन जनों को पकड़ा

गिनती करने पर पता चला कि कार में 1000 रुपए की 98 और 500 रुपए की 73 गड्डियां थीं। कुल राशि लगभग 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। कार से कुछ खाली कागज और एक केमिकल की शीशी भी बरामद की गई है।
पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के नांदेड निवासी पदमावत कुलकर्णी, कन्हैयालाल मेहता और कयूम को हिरासत में लिया है। कन्हैयालाल मूलतः सलूंबर के बस्सी क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में मुंबई में व्यापार करता है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये पुराने नोट बदलवाने आए थे और इसके बदले उन्हें करीब 12 प्रतिशत की दर से राशि मिलने वाली थी। थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुराने नोटों के इस नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सलूंबर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


