old man body found in temple complex-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भटक रहे वृद्ध का शव मंदिर परिसर में मिला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 12:25 PM (IST)
भटक रहे वृद्ध का शव मंदिर परिसर में मिला
सोनभद्र। जिले के घोरावल बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार की दोपहर बाद एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया गया। घोरावल नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार की दोपहर बाद तीन बजे लोगों ने एक वृद्ध व्यक्ति का शव देखा। धर्मशाला परिसर में शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गयी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामबचन यादव ने मृतक के जेब की तलाशी ली तो उसके जेब से यूनियन बैंक शाखा बोरकी का पासबुक मिला। पासबुक से वाराणसी के बरियापुर निवासी 80 वर्षीय रामदुलार पुत्र रामसुमेर के रूप में वृदध की पहचान हुई। चौकी इंचार्ज के मुताबिक नगर के लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति दो दिनों से क्षेत्र में घूमते देखा जा रहा था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement