फतेहाबाद। डॉक्टरों की कमी और मेडिकल अफसरों के द्वारा ड्यूटी पर तैनात नहीं होने के चलते फतेहाबाद सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्सो से अस्पताल प्रबधन के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। स्टाफ नर्स का कहना है कि उनके अस्पताल में डाक्टरों की कमी है। लेकिन मरीजों को एडमिट करने और उन्हे रैफर करने के लिए एलएमओ की ड्यूटी बनती है लेकिन पिछले 1 माह से एलएमओ अस्पताल में नहीं आ रही है। इसकी जगह पर किसी ओर को भी ड्यूटी पर नही रखा गया है। नर्सो ने बताया कि जब इस बात को लेकर डाक्टर से बात की गई तो पहले तो कई दिनों तक उनके द्वारा आश्वासन दिया गया लेकिन अब डाक्टरों की ओर से उनकी इस समस्या की ओर से कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि उनके पास 24 घंटे एलएमओ तैनात होनी चाहिए। ताकि वह मरीज को रैफर और एडमिट कर सके। नर्सो ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक भी एलएमओ नियुक्त नहीं किया गया है।