nsui protest against college-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीसीए सैकेंड सैमेस्टर में 132 में से 127 फेल, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 4:26 PM (IST)
बीसीए सैकेंड सैमेस्टर में 132 में से 127 फेल, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
फरीदाबाद। बीसीए सैकेंड सैमेस्टर का रिजल्ट खराब आने पर एनएसयूआई ने छात्रों के भविष्य के लिए यूनिवर्सिटी से सभी छात्रों के पेपर्स पुन: चैक करने की मांग की है। जिससे कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। बुधवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कृष्ण अत्री के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सेक्टर-16 स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष कृष्ण अत्री ने कहा कि 132 में से 127 छात्र-छात्राएं फेल हैं। इसमें कई छात्र-छात्राओं के तो कई विषयों में शून्य अंक हैं। उन्होंने कहा कि वह यूनिवर्सिटी से री-चैकिंग की अपील कर रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement