khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 10:25 AM (IST)
थाने में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक गांव छलेरा में रहने वाले राज
बहादुर की बेटी की अस्पताल में मौत हो गई थी। राज बहादुर का आरोप है कि
उनकी बेटी को तेजाब पिलाकर मार डाला गया। इस मामले को दबाने में अस्पताल
प्रबंधन ने पूरी भूमिका निभाई। इसलिए अस्पताल मैनेजमेंट को मुख्य आरोपी
बनाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में धारा 302 और 326 के तहत मुकदमा दर्ज
कर लिया है। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।