नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला को तेजाब पिलाकर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सेक्टर-39 में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला को तेजाब पिलाकर हत्या करने के मामले में सेक्टर-29 के भारद्वाज अस्पताल प्रबंधन को मुख्य आरोपी बनाया है। इसके अलावा सुदामा पुत्र रंजीत को भी आरोपी बनाया गया है।