new rates apply for license Arms: Rupali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्मज लाईसैंस के लिये नई दरें लागू : रूपाली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 2:47 PM (IST)
आर्मज लाईसैंस के लिये नई दरें लागू : रूपाली
हमीरपुर । अतिरिक्त उपायुक्त रूपाली ठाकुर ने जिला में आर्मज लाईसेंस धारकों को सूचित किया है कि आर्मज लाईसेंस के नवीनीकरण के दरें संशोधित कर दी गईं हैं । उन्होंने बताया कि संशोधित दरें प्रथम दिसम्बर, 2016 से लागू हैं। उन्होंने बताया कि नई दरों के आधार पर नया लाईसैंस जारी करने की दर 1100 रूपये तथा अतिरिक्त आर्मज धारक से 600 रूपये अलग और चुकाने होंगे। उन्होंने बताया कि आर्मज लाईसैंस नवीनीकरण की दर 1600 रूपये, पीआर.पिस्टल तथा रिवाल्वर और राईफल लाईसैंस नवीकरण की दर 3100 रूपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि बाहरी आर्मज लाईसैंस धारकों के लिये नवीनीकरण की दर 1600 रूपये तथा डुप्लीकेट लाईसैंस के लिये 600 रूपये और सेफ कस्टडी न्यू फार्म जारी करने के लिये दर 10,000 रूपये निर्धारित की गई हैं। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement