Advertisement
दिल के छेद का मुफ्त इलाज पाकर पायल को मिली नई जिन्दगी

इस स्थिति को देख चिकित्सा जाँच दल ने उसके घरवालों को केन्द्र पर बुलवाया तथा सारी औपचारिकताएँ पूर्ण कर उदयपुर स्थित गीतांजलि प्राईवेट अस्पताल में रेफर किया गया जहाँ हृदयरोग विशेषज्ञ द्वारा उसकी सफलतापूर्वक हार्ट सर्जरी की गई। इलाज के लिए शंकर को एक पैसा भी कहीं देना नहीं पड़ा। इलाज पर आया करीब डेढ़ लाख का खर्च सरकार द्वारा ही वहन किया गया। पायल को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।
आरबीएसके के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश मीणा बताते हैं कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की बदौलत पायल को मिली नई जिन्दगी से पूरा परिवार खुश है। पायल के पिता शंकर परमार अपनी लाडली की जिन्दगी बचाने के लिए सरकार को लाख-लाख धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि गरीबी की वजह से वह लाचार था और काफी हताश हो गया था लेकिन भला हो सरकार के इस कार्यक्रम का, जिसने उसकी बेटी को जीवनदान देकर पूरे परिवार को निहाल कर दिया है।
Advertisement
राजसमन्द
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



