New life for Payal received by heart free treatment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल के छेद का मुफ्त इलाज पाकर पायल को मिली नई जिन्दगी

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जून 2019 4:37 PM (IST)
दिल के छेद का मुफ्त इलाज पाकर पायल को मिली नई जिन्दगी
राजसमंद। सामाजिक सरोकारों के निर्वहन में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की बदौलत लोक कल्याण के लक्ष्य निरन्तर आकार लेते जा रहे हैं। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर और सफल क्रियान्वयन का ही परिणाम है कि लोक सेवाओं से जुड़े सभी क्षेत्रों में आम जन को अभावों और समस्याओं से मुक्ति का अहसास हो रहा है तथा राहत मिली है। सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सरोकारों के जुड़ी गतिविधियों ने आमजन में अच्छी साख कायम की है और इसकी वजह से गरीब परिवारों के लोगों को खासा लाभ प्राप्त हो रहा है। सरकार की सामाजिक सुरक्षा एवं सेवा से जुड़ा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के.) लोक कल्याण का ऎसा ही एक अनुष्ठान है जो बीमारियों से प्रभावित बच्चों की जिन्दगी में उजियारा भर रहा है। इससे बच्चे गंभीर बीमारियों से मुक्ति पाकर नई जिन्दगी पा रहे हैं।
इस कार्यक्रम की वजह से राजसमन्द ब्लॉक अन्तर्गत सांगठ ग्राम पंचायत में बीड़ो की भागल गांव निवासी शंकर की नन्हीं बिटिया को नया जीवन प्राप्त हुआ है। जन्म से ही उसकी बेटी पायल बीमार रहती थी। पैदा होने के बाद से ही वह बहुत रोती थी, उसे दूध पिलाना भी मुश्किल हो गया था।
स्थानीय डॉक्टर को दिखाया तब जाँच कराने पर पता चला कि उसके दिल मेंं जन्म से ही छेद है। पायल के परिवार की चिन्ता यह सुन कर और अधिक बढ़ गई कि इसका इलाज ऑपरेशन से ही संभव है। पैसों के अभाव मेंं पायल का इलाज कराना शंकर के परिवार के बस में नहीं था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement