झुंझुनूं। मंड्रेला थाना इलाके के खुड़ानिया गांव में एक वृद्ध दंपत्ति पर चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक खुड़ानिया गांव के सत्यनारायण सिंह के घर उनका पड़ोसी विजय शर्मा चोरी की नियत से घुस गया। जब वे जाग गए तो विजय शर्मा ने उन पर चाकू से वार कर दिया। इसी दौरान सत्यनारायणसिंह की पत्नी ने आरोपी विजय के सिर पर लाठी से वार किया। लेकिन भागते वक्त आरोपी ने वृद्धा के साथ भी मारपीट की और उस पर भी चाकू का वार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वृद्ध दंपत्ति का पिलानी के बिड़ला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों की मानें तो सत्यनारायण सिंह और विजय के बीच पैसों के लेन देन को लेकर काफी समय से विवाद था।