जार्ज टाउन मोहल्ले के 17 वर्षीय युवक हर्षित ने तैराकी की कई स्टेट और नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। लेकिन कुछ दिन पहले जब वे लखनऊ से एक प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट रहे थे, तो उन्हें तेज बुखार हो गया। परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डेंगू की पुष्टि हुई। लेकिन प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही ने उसकी जान ले ली। जबतक प्लेट-लेट का इंतजाम किया जाता, हर्षित दम तोड़ चुका था। स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल की लापरवाही के कारण एक उभरते हुए तैराक को खो दिया।