Nandotsav, Putana Vadh, and Makhan Chor Leela on the Fifth Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचम दिवस में नंदोत्सव, पूतना वध, माखन चोर लीला

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 9:56 PM (IST)
पंचम दिवस में नंदोत्सव, पूतना वध, माखन चोर लीला
भरतपुर। श्री बांके बिहारी जी मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत के पंचम दिवस व्यास जी महाराज ने बताया कि भगवान के जन्म पर मां यशोदा एवं बाबा नन्द ने आभूषणों को खूब लुटाया।भगवान कृष्ण 16 कलाओं में पारंगत होकर अवतरित हुए। उन्होंने शाम,दाम,दंड, भेद सभी से राक्षसों का नाश किया। कथा में माखन चोर लीला की मनोरम झांकी का सजीव प्रदर्शन किया गया जिसमें कन्हैया की भूमिका कान्हा खंडेलवाल एवं मनसुख लाल की भूमिका हास्य कलाकार हरगोविंद "बेढंग" ने प्रस्तुत की। जिसमें सभी भक्त हंस हंस कर लोट पोट हो गए। माखन मिश्री, दही, छाछ की प्रसादी बांटी गई। उसके बाद गिर्राज महाराज की झांकी सजाई गई, जिसमें मुख्य यजमान नरेश खंडेलवाल एवं मंजू खंडेलवाल ने 56 भोग की प्रसादी एवं फूल बंगला सजाया गया। साथ ही अन्नकूट की प्रसादी वितरित की गई। आज की कथा में मुख्य रूप से 7वीं बटालियन के कमांडर गणेश लाल महावार, बांके बिहारी सेवा समिति के जय प्रकाश गोयनका, हरि गोविन्द मिश्रा, गोपाल गर्ग, अनिल लोहिया, कौशलेश शर्मा, राजेंद्र जती, नेमी चंद शर्मा, ईश्वरी शर्मा, देवेंद्र चामढ़,दया चंद पचौरी आदि उपस्थित रहे। एवं लाडली सेवा मंडल के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। यू ट्यूब चेनल पर सीधा टेलीकास्ट हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement