Advertisement
नागौर सांसद ने लोक सभा में उठाया सीमावर्ती क्षेत्रों में धर्मस्थलों को तोड़ने का मामला

सांसद बेनीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि बाड़मेर जिले सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में बिना किसी संवाद व सहमति के मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थलों को क्षति पहुंचाई गई। आवासीय परिसर तोड़े गए।
सांसद ने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा हमारे लिए प्रथम है और उसे हम प्राथमिकता देते है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने और धार्मिक स्थलों के सम्मान का अधिकार देता है। यदि किसी धार्मिक स्थल को लेकर कोई कानूनी विवाद, प्रशासनिक आवश्यकता या सुरक्षा संबंधी विषय हो, तो उसका समाधान केवल कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही होना चाहिए मगर राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में बिना पर्याप्त कानूनी प्रक्रिया और संवाद के धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने से स्थानीय लोगों की भावनाएँ आहत हुई हैं।
उन्होंने विगत दिनों में बाड़मेर जिले के कई स्थानों पर हुई ऐसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों में शासन - प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने विगत दिनों राजस्थान के बाड़मेर जिले में जामा मस्जिद सियाई, जामा मस्जिद मेकन का पार, जामा मस्जिद केरकोरी, जामा मस्जिद रामपुरा (दहेवा), दरगाह सयद गुल मोहम्मद शाह, भलगाव बाखासर सहित अन्य स्थानों की मस्जिदों को जबरन तोड़े जाने के मामलों का भी उल्लेख किया।
सांसद ने कहा कि भविष्य में किसी भी धर्मस्थल से जुड़े मामलों में विधिसम्मत प्रक्रिया, पारदर्शिता और संवेदनशीलता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा जहां - जहां ऐसे स्थलों को तोड़ा गया वहां केंद्र की टीम को भेजकर धर्मस्थलों का मान - सम्मान बरकरार रखा जाना चाहिए। सांसद ने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और मैं किसी के साथ भी अन्याय होगा तो उस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नागौर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


