Advertisement
माय भारत केंद्र द्वारा अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया ने बताया कि यह पांच दिवसीय कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने का एक मंच प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को ऐतिहासिक स्थलों जैसे कालीबंगा, भद्रकाली, मसीता वाली हेड, सुखासिंह मेहताब सिंह गुरुद्वारा आदि का भ्रमण करवाया जाएगा। साथ ही, योग और अन्य विषयों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य दलीप वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न जिलों की भाषा, रहन-सहन, खान-पान और संस्कृति को समझने का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने इसे युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य मुकेश जाखड़, सलाहकार समिति के सदस्य भारतेंदु सैनी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के विजय मोयल, रामकुमार स्वामी, जिला साइक्लिंग संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह, आनंद शीला, भूराराम चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन दलीप वर्मा ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


