मुजफ़्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल पर हमला कर एक युवक ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी। यह हमला सोमवार सुबह तब किया गया जब विधायक कपिल अग्रवाल नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में अपने आवास पर बैठकर सुबह मस्याएं सुन रहे थे। हमलावर युवक के दो साथी विधायक के आवास के बाहर खड़े थे। हमलावरों को भागते देख उनके सुरक्षा गार्ड ने हमलावरों पर फायरिंग भी की। विद्यायक को उपचार के लिये अस्पताल लाया गया।