Advertisement
हरदोई में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पर रेलवे ट्रैक के पास दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल पुलिस टीम को भेजा गया। दोनों शवों को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है और गुमशुदा व्यक्तियों की सूची भी खंगाली जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं आसपास के किसी गांव या इलाके से कोई युवक या युवती लापता तो नहीं है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हरदोई
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


