Advertisement
मुरलीपुरा सर्किल के आसपास अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, 4 कैंटर सामान जब्त, 1 हजार रुपए कैरिंग चार्ज वसूला

सामान जब्त कर गोदाम पहुंचाया
कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सामान को 4 कैंटर में भरकर नगर निगम के गोदाम भिजवाया गया। मौके पर अतिक्रमण करने वालों से कैरिंग चार्ज वसूलने के साथ ही सतर्कता टीम ने समझाइश भी की।
दोबारा अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को मौखिक रूप से पाबंद किया कि भविष्य में अस्थायी अतिक्रमण समय रहते हटा लें। निगम ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर भारी चालान काटने सहित अन्य प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


