Mother imprisoned son worshiping Ganga -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मां को कोठरी में कैद कर गंगा मां की पूजा कर रहा बेटा, पढ़ें क्या है माजरा

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 5:38 PM (IST)
मां को कोठरी में कैद कर गंगा मां की पूजा
कर रहा बेटा, पढ़ें
क्या है माजरा
इलाहाबाद : अब इससे शर्मनाक और घिनौना कार्य क्या होगा कि अपनी जन्म देने वाली मां को कमरे में भूखी प्यासी कैद कर दिया और पत्नी संग छठ पर गंगा मां को पूजने बिहार चल दिये । यह घटना धर्मनगरी प्रयाग में एक बूढ़ी मां के साथ उसके ही बेटे ने किया । भूखी प्यासी बूढ़ी मां आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगा रही है। ताला लगा होने के कारण आसपास के लोग उसे बाहर से जो बिस्कुट अंदर फेंक देते हैं। वहीं खा कर पानी पी कर जिंदा है। खुल्दाबाद निवासी 75 वर्षीय रामकली ने जिस बेटे विजय कश्यप को अपनी भूख मारकर पाला पोषा था आज वही उसे भूखों मरने के लिए एक कमरे में कैद कर चला गया है । जिन लोगो ने भी इस बूढ़ी मां को देखा उनकी आंखे भर आयी। मां रामकली की बातें जिन लोगों ने भी सुनी उनकी रूह कांप उठी। दरअसल रामकली का बेटा विजय कश्यप अपनी पत्नी वर्षा कश्यप व दो बच्चों के साथ पटना छठ पूजा मनाने चला गया और अपनी बूढ़ी मां को साथ ले जाने के बजाय घर के अंदर ताला लगा कर बंद कर दिया है। इसके कारण बूढ़ी मां पिछले कई दिनों के भूखी प्यासी तड़प रही है। यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ? यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement