जयपुर। दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के मीणासीमला गांव में
मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस तरह की
घिनौनी हरकत करने वाले गांव के ही महावीर मीणा व पुष्पेन्द्र उर्फ पुष्या
मीणा हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रविवार शाम पीडिताओं के खेत से किसी व्यक्ति
के पेड काटने की सूचना दी थी। इस पर मां-बेटी खेत में पहुंची तो पेड काटने
की सूचना झूठी निकली। खेत से लौटने समय पीडिताओं को दोनों आरोपियों ने पीछे
से पकड कर बंधक बना लिया। विरोध करने पर मुंह में मिट्टी भर दी।
इस दौरान दोनों आरोपियों ने पीडिताओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडिता
ने बताया कि आरोपी महावीर एवं पुष्पेन्द्र मीणा ने उन्हें पहले कुएं में
पटकने का प्लान बनाया था, लेकिन वारदात के बारे में किसी को नहीं बताने की
कसम खाने पर छोड दिया।