More than one crore release from e tickting machine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ई-टिकटिंग की मशीनों के लिए जारी किए गए 1 करोड़ 35 लाख

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 2:44 PM (IST)
ई-टिकटिंग की मशीनों के लिए जारी किए गए 1 करोड़ 35 लाख
रोहतक। नोटबंदी के बाद अब सरकारी विभाग कैशलेस की ओर अग्रसर होने लगा है और विभाग के मंत्री हर संभव प्रयास करने में जुटे है। इसी कड़ी में हरियाणा रोड़वेज भी जल्द ही कैशलेस होने जा रहा है। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस में दी। उन्होंने कहा कि ई-टिकटिंग की मशीनों के लिए मंत्रालय ने 1 करोड़ 35 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं। वहीं उन्होंने बैंकों में आम लोगों को कैश को लेकर आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से बात कर जिला उपायुक्तों को दिशा निर्देंश देने की बात कही और स्वयं भी रोहतक के जिला उपायुक्त से स्वयं बैंक में जाकर कैश की जांच कर व्यवस्था देखने की बात कही और कोताही करने वालें कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement