Advertisement
मोगा पुलिस ने 1.25 किलो हेरोइन, 3 पिस्टल और 31 कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का मामला पहले भी दर्ज था। जांच में पता चला कि यह नशा और हथियार पाकिस्तान से मंगवाए गए थे। मोगा पुलिस द्वारा लगातार कास्को ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि आरोपी का बेटा भी इनके साथ तस्करी करता था, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है, और अब उसे रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
अजय गांधी ने बताया कि आरोपी जनड सिंह के आने की सूचना पहली ही पुलिस को मिल गई थी, अब उसकी निशानदेही पर उसके बेटे सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है, जो जगह-जगह छापेमारी कर यह पता लगा रही है कि इस हेरोइन को कहां ले जाया जा रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि जनड सिंह पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी करने में शामिल था और जेल भी जा चुका है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मोगा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


