चण्डीगढ़ । चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत के अपर महासालिसिटर एवं विधि आयोग के सदस्य सत्यपाल जैन ने कहा है कि आज दशहरे के दिन जहां बुराई पर अच्छाई की जीत मनाने का पर्व है वहीं देश की जनता के लिये यह भी संकल्प करने का दिन है कि वह भ्रष्टाचार, गंदगी, जो बुराई के ही नये रूप है, को भी पराजित करें। जैन मंगलवार को शाम दशहरा कमेटी सैक्टर 43 एवं सैक्टर 47 द्वारा आयोजित विजय दशमी पर्वों के अवसर पर उपस्थित जन समूहों को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। सैक्टर 43 में श्री जैन ने रावण, मेघनाथ एवं कुभ कर्ण के पुतलों को अग्नि भी दी। जैन ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जिस ढंग से भारतीय संस्कृति, भारतीय धार्मिक परम्परायों तथा भारतीय जीवन मूल्यों को सारे विश्व के कोने-कोने तक पहुंचा रहे हैं, उसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत की जनता को उसकी भूली हुई ताकत का अहसास करवा कर, हमारे देश को इतना मजबूत बना देना चाहते है, जिससे देश बचे हुये रावणों का भी सर्वनाश कर सके। उन्होनें कहा कि पाकिस्तान के विरूद्ध सफ़ल सर्जीकल स्ट्राईक करके मोदी ने साबित कर दिया है कि वे पाकिस्तान एवं आतंकवाद को पराजित करने में सक्षम है।