Advertisement
देवरिया में डीएम-एसपी की मौजूदगी में मॉक ड्रिल, हवाई हमले से बचाव की तैयारियों का मिला प्रशिक्षण

यह मॉक ड्रिल गृह मंत्रालय के उस अलर्ट के बाद आयोजित की गई, जिसमें भारतीय सेना द्वारा मंगलवार रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का बदला लिया गया।
एसपी विक्रांतवीर ने कहा कि पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। एनसीसी कैडेट्स ने भी मॉक ड्रिल में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और आपात स्थिति में सहायता प्रदान करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर सटीक हमला किया। बताया गया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जाती रही है। कुल मिलाकर नौ स्थानों को निशाना बनाया गया है।
भारत ने एयरस्ट्राइक पर कहा कि हमारी कार्रवाई केंद्रित, संतुलित और गैर-उत्तेजक रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्य चयन और कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय संयम दिखाया है। यह कदम बर्बर पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम अपने उस संकल्प पर कायम हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
देवरिया
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


