mla has launched RO plants-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक ने किया आरओ प्लांट का शुभारंभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 8:03 PM (IST)
विधायक ने किया आरओ प्लांट का शुभारंभ
बूंदी। तालेड़ा पंचायत समिति के बड़ूंदा, ठीकरियां कला और साथेली में निर्मित आरओ प्लांट का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। विधायक अशोक डोगरा ने आरओ प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि आरओ प्लांट की स्थापना से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। साथ ही इलाके की फ्लोराइड और खारेपानी की समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद संभाग में पहली बार आरओ प्लांट के द्वारा एटीएम को रिचार्ज करवाकर 20 पैसे प्रति लीटर की दर से शुद्ध पेयजल ग्रामवासी प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर विधायक डोगरा ने ग्रामवासियों को 10 दिनों तक और विद्यालयों को हमेशा के लिए निशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके अलावा तीनों स्थानों पर विद्युत व्यवधान निराकरण के लिए इन्वर्टर देने, ठीकरिया कंला और साथेली की बन्द पड़ी जनता जल योजनाओं के पुनरूद्धार के लिए क्रमशः 49.53 लाख और 29.76 लाख की स्वीकृति दी। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के टेण्डर इसी माह करवाए जाएंगे। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मीनाक्षी चैधरी, बडूंदा सरंपच परसराम चैधरी, लीलेडा व्यासान सरपंच प्रेम शंकर राठौड़, बाजड सरपंच रामलाल, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियन्ता एच बी गोमे, उपखण्ड अधिकारी तालेडा साधुराम जाट और सहायक अभियन्ता बी पी कुम्भकार भी मौजूद रहे।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement