MLA Ashok Kumar Kothari calls for One Diya for the Cow Mother-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक अशोक कुमार कोठारी ने किया एक दीया गौ माता के नाम का आह्वान

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 4:19 PM (IST)
विधायक अशोक कुमार कोठारी ने किया एक दीया गौ माता के नाम का आह्वान
भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का किया अभिनंदन, लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन कर किया वितरण दीपोत्सव पर गौ माता के पूजन के साथ स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाने का दिया संदेश भीलवाड़ा। राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव के अवसर पर ‘एक दीया गौ माता के नाम’ अभियान को लेकर शहर में जनजागरण किया जा रहा है। इसी क्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने अपने कार्यालय में भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का सद् साहित्य भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक कोठारी ने श्री लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन कर उपस्थित सभी नागरिकों को वितरित किया।
विधायक कोठारी ने अयोध्या धाम से श्री रामलला के पावन संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दीपोत्सव का पर्व केवल दीप प्रज्वलित करने का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और सनातन मूल्यों के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का अवसर भी है। राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से आग्रह है कि इस दीपावली पर गौ माता का पूजन कर उनके सम्मान में ‘एक दीया गौ माता के नाम’ अवश्य प्रज्वलित करें।
उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्वदेशी की भावना मजबूत होगी। मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्रत्येक परिवार पर बना रहे तथा सभी के शुभ संकल्प पूर्ण हों, यही मंगलकामना है।
विधायक कोठारी ने कहा कि जगत में दो नाम सबसे सुंदर हैं, चाहे कृष्ण कहो या राम। गौ माता एवं श्री नंदी बाबा ठाकुरजी को अत्यंत प्रिय हैं। गौ माता की सेवा, रक्षा और सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। प्रत्येक परिवार को गौ सेवा के संकल्प के साथ दीपोत्सव मनाना चाहिए।
इस अवसर पर विचार परिवार के रविंद्र जाजू, कैलाश सोमानी, भाजपा नेता भगवान सिंह चौहान, सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर वी.पी. सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र पाल सिंह सुरास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी हुआ पाठे का विमोचन एवं वितरण
विधायक कार्यालय प्रभारी बाबू लाल टाक ने राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में श्री लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन एवं वितरण भी किया गया।
अभियान के जिला समन्वयक सुनील जागेटिया ने बताया कि परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज, महामंडलेश्वर बाबू गिरी जी महाराज, विधायक अशोक कुमार कोठारी, जिला संत श्री लाल जी महाराज, संभाग प्रभारी नंदलाल साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली के सानिध्य में तहत श्री लक्ष्मी पूजन पाठे वितरित किए जा रहे हैं।
इसी के अंतर्गत आज खड़ेश्वर धाम पर बापू तेज सिंह पुरावत के सानिध्य में गजराज सिंह , मोडु राम गायक, खेमाराम देवासी, किशन सिंह, रामेश्वर दास, राकेश गोस्वामी की मौजूदगी में लक्ष्मी पाठा का वितरण किया गया। हाथी भाटा आश्रम में महंत संत दास जी महाराज के सानिध्य में लक्ष्मी पूजन के पाठे का वितरण किया गया। रिकोक्षेत्र तृतीय फेज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पुजारी मुरारी पांडे के सानिध्य में मीडिया प्रभारी गोविंद पुरोहित, श्यामलाल ,जमुना दास, कालू लाल, कृष्ण गोपाल दवे, कृष्ण कुमार, कृष्ण गोपाल, धोलू राम, सांवरमल, राजेश, कमला, रेखा, लीलाराम, व भूराराम की मौजूदगी में लक्ष्मी पाठा वितरण किया गया। आजाद नगर स्थित सगस जी महाराज के स्थान पर पार्षद प्रतिनिधि बादल सिंह के नेतृत्व में ओमप्रकाश जाट, दीपेंद्र सिंह, पराक्रम सिंह, शेर सिंह, सूरज जाट, विनोद जाट, बद्रीलाल, अंकित शर्मा, सोनू सोनी, किशन लाल ने श्रद्धालुओं को लक्ष्मी पाठा वितरित कर इस दिवाली एक दीप गौ माता के नाम पर प्रज्वलित करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील की गई कि इस दीपावली पर अपने घरों में गौ माता के सम्मान में एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करें तथा गौ सेवा, गौ संरक्षण, स्वदेशी और सामाजिक सहभागिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement