khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 6:29 PM (IST)
इंद्रलोक सभागार में प्रभारी मंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में हुई
इस बैठक में विधायक मोहनलाल गुप्ता ने मंत्री को खरी खरी सुना दी। दरअसल
कटारिया बैठक में मौजूद विधायकों को खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना की प्रगति
रिपोर्ट ले रहे थे और इसे आगे बढ़ाने का लक्ष्य भी बता रहे थे कि इतने में
मोहनलाल गुप्ता ने कह दिया कि ज्ञान की बाते न करे हकीकत को समझे। गुप्ता
ने इस योजना में हाल ही में काटे गए परिवारों के नाम पर नाराजगी जताते हुए
कहा कि काटे गए नाम यदि पात्र लोगों के है तो उन्हें जोड़ा जाना चाहिए
लेकिन अधिकारी सुनते ही नहीं। खुद कटारिया मानते है कि खाद्य सुरक्षा
गारंटी योजना में शामिल सूची में जिस तरह से काट छाट हुई उससे कई जिलों के
जनप्रतिनिधी नाराज है।
मेयर और अफसरों की कार्यशैली पर उठाया सवाल-