khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 6:29 PM (IST)
शुरूआत
में,प्रधान,पार्षद,निकाय प्रमुख और मौजूदा पार्षदों की बैठक हुई जिसमें
मौजूदा भाजपा पार्षदों ने अपनी ही सरकार और निगम में तैनात अधिकारियों को
आड़े हाथों लिया। प्रभारी मंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में हुई इस
बैठक में पार्षदों ने जयपुर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था के लिए अपनी ही
सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कुछ पार्षदों ने तो यह तक कह डाला कि निगम में
तैनात अधिकारी पार्षदों को कुछ समझते ही नहीं और उनकी शिकायत विधायकों से
करने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। वहीं कुछ पार्षदों ने
हिंगोनिया गौशाला में हो रही गायों की मौत के लिए मेयर और निगम अधिकारियों
को संयुक्त रूप से दोषी करार दिया।