रोहतक। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अमन को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने मामले को लेकर 3 अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से आरोपी फरार था। लेकिन मंगलवार को पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।