धौलपुर। जिले सैपऊ उपखण्ड इलाके में चितौरा-बहराबती माइनर के दूसरी बार टूटने से किसानों की फिर से 50 बीघा से अधिक रवी की फसल बर्बाद हो गई। फसल खराबे को लेकर किसानों ने सिचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। किसानों ने बताया कि दो दिन से लगातार माइनर पानी के तेज बहाब से टूट रही है। माइनर जगह जगह से क्षतिग्रस्त है। विभाग द्वारा माइनर को सीमेंटेड नही किया है।
मायनर का डोला कच्चा होने के कारण टूट रही है। जिससे किसानों की सरसों,गेंहू और आलू की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसानों ने कहा कि बहराबती के खेतों के पास बीती रात को अचानक माइनर टूट गई। जिससे खेत पानी से लबालब हो गए। किसानों ने सिचाई विभाग के कर्मचारियों को भी सूचित किया। लेकिन विभाग द्वारा पानी को रोकने के कोई भी ठोस कदम नही उठाये गए। किसानों ने रात भर मेहनत करके नहर के कटाब को रोका गया। किसानों की जलभराब से 50 बीघा से अधिक खरीफ की फसल बर्बाद हो गई। जिसमे किसानों को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में आक्रोशित किसानों ने सिचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि फसल खराबे की मुआबजा राशि नही दी तो किसान अंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले