minister said something, done something else-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुराने नोट लेने का मामला, मंत्री बोले कुछ, हो गया कुछ

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 1:31 PM (IST)
पुराने नोट लेने का मामला, मंत्री बोले कुछ, हो गया कुछ
जयपुर। नोटबंदी के बाद किसानों को सहकारी समितियों से खाद-बीज खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सहकारिता विभाग मंत्री अजयसिंह किलक ने दो दिन पहले बूंदी में घोषणा करते हुए कहा था कि किसान सहकारी समितियों से 500 व 1000 के नोट देकर खाद-बीज खरीद सकेंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा। सहकारी समितियों के संचालकों ने पुराने नोट लेना तो शुरू नहीं किया, हां, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने मंगलवार को 500 व 1000 के नोट लेना बंद जरूर कर दिया। इस सम्बन्ध में विभागीय मंत्री एवं बैंक अधिकरियों का कहना है कि आरबीआई ने आदेश जारी कर पुराने नोट लेने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य में ज्यादातर किसानों ने सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से ऋण ले रखा है या बैंक के सदस्य बने हुए हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से किसान रबी व खरीफ में खाद, बीज एवं कीटनाशकों की खरीद करते हैं, लेकिन इस बार नोटबंदी के चक्कर में किसानों की आखिरी उम्मीद भी समाप्त हो गई है। आदेश ने बढ़ाई परेशानी यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े :मोदी की तारीफ करता एक प्रशंसक ऐसा भी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement