Minister for Cow Welfare Inspects Cow Hospital and Gaushala in Balotra District-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोपालन मंत्री ने बालोतरा जिले में गौ चिकित्सालय व गौशाला का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मई 2026 8:01 PM (IST)
गोपालन मंत्री ने बालोतरा जिले में गौ चिकित्सालय व गौशाला का किया निरीक्षण
बालोतरा। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को अन्नपूर्णा गौशाला सेवा समिति, बालोतरा द्वारा संचालित गौ चिकित्सालय, गौशाला एवं नंदीशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और वहां आश्रित गौवंश के रखरखाव का जायजा लिया। गौशाला परिसर पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान गोपालन मंत्री कुमावत ने भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए गौवंश के लिए छाया (शेड), ठंडे पेयजल, पौष्टिक चारे और चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बीमार और घायल गायों के लिए संचालित गौ चिकित्सालय का भी दौरा किया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री ने अपने हाथों से गौवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। देव दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना गौशाला परिसर में स्थित मंदिरों में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने देवाधिदेव महादेव, भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान के पावन सानिध्य में सिर नवाकर समस्त प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
श्रीमद भागवत कथा का श्रवण कर भावविभोर हुए मंत्री
इसी दौरान मंत्री कुमावत ने गौशाला परिसर में ही गौसेवार्थ आयोजित हो रही संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में शिरकत की। उन्होंने व्यासपीठ को नमन कर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया और कुछ समय बैठकर भावपूर्ण भजनों व भागवत प्रसंगों का श्रवण किया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि अन्नपूर्णा गौशाला समिति जिस सेवा भाव से बेसहारा, बीमार और घायल गौवंश की सेवा कर रही है, वह वास्तव में वंदनीय है। सरकार अपने स्तर पर अनुदान और नीतियां बनाकर सहयोग कर रही है, लेकिन समाज के सहयोग के बिना इतनी बड़ी गौशालाओं का संचालन संभव नहीं है। हमारी सरकार गोपालन, डेयरी और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रदेश की किसी भी गौशाला में चारे, पानी या दवाओं की कमी न हो। कुमावत ने कहा कि आज इस परिसर में एक तरफ गौमाता की सेवा हो रही है, दूसरी तरफ प्रभु श्रीराम और महादेव का दरबार है, और साथ ही रसभरी श्रीमद भागवत कथा की गंगा बह रही है। यह त्रिवेणी संगम अद्भुत है। भागवत कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है और गौ सेवा हमें करुणा सिखाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement