Mgnarega workers continue strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मगनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 9:04 PM (IST)
मगनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल जारी
फाजिल्का। समूह पंजाब मगनरेगा कर्मचारी यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य के सभी जिलों व ब्लाकों में कलम छोड़ हड़ताल करने सबंधी लिए गए निर्णय के अंतर्गत मगनरेगा कर्मचारी यूनियन फाजिल्का के सदस्यों द्वारा शुरू की गई हड़ताल आज लगातार 7वें दिन भी जारी रही। इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा धरना देकर व जोरदार नारेबाजी कर सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया गया। उपस्थिति को संबोधित करते हुए ब्लाक फाजिल्का के अध्यक्ष राजपाल ने कहा कि मगनरेगा कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को शुरू की गई कलमछोड़ हड़ताल व दिया जा रहा धरना आज 7वें दिन में प्रवेश कर गया है ओर सरकार द्वारा उनकी मांगों की ओर ध्यान न दिए जाने के कारण कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने बताया कि मगनरेगा कर्मचारियों द्वारा पंजाब भर में मगनरेगा का कार्य चाहे वह कार्यालय का कार्य हो या फील्ड का पूरी तरह से ठप्प कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मगनरेगा कर्मचारी कड़ी मेहनत के साथ कार्य करते हैं लेकिन फिर भी कर्मचारियों को कंटरैक्ट पर कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ओर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में अब सभी मगनरेगा कर्मचारी एकजुट हो गए हैं ओर अपना बनता हक्क लेकर ही रहेंगे। इस अवसर पर कर्मचारियों ने सरकार से मगनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। इस अवसर पर रोहिनी बठला, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश कुमार बेदी, राजिन्द्र कुमार, दलीप सिंह, मनीश कुमार, प्रेमजीत सिंह, दलजीत , सुभाष चंद्र व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement