Massive fire in Sonbhadra Kakri project area, administration negligence exposed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनभद्र के ककरी परियोजना क्षेत्र में भीषण आग, प्रशासन की लापरवाही उजागर

khaskhabar.com: शनिवार, 29 मार्च 2025 5:07 PM (IST)
सोनभद्र के ककरी परियोजना क्षेत्र में भीषण आग, प्रशासन की लापरवाही उजागर
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। अनपरा थाना क्षेत्र के ककरी परियोजना के कोयल पहाड़ी पर भीषण आग लगी हुई है, जो कई घंटे बीतने के बाद भी धधक रही है। आग की लपटें लगातार विकराल रूप ले रही हैं, लेकिन अब तक न तो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और न ही वन विभाग या ककरी परियोजना के अधिकारी स्थिति को संभालने के लिए आगे आए हैं। प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवालआग आज सुबह ही लगी थी और कुछ ही घंटों में इसका दायरा इतना बढ़ गया कि पूरे क्षेत्र के लिए खतरा बन गई। स्थानीय लोग लगातार प्रशासन और दमकल विभाग को सूचित कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बड़ा हादसा होने का खतराअगर जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया, तो यह न केवल जंगलों और पर्यावरण के लिए विनाशकारी साबित हो सकती है, बल्कि आसपास की बस्तियों और खदान क्षेत्र को भी खतरे में डाल सकती है। लोगों का सवाल है कि "फॉरेस्ट विभाग और ककरी एनसीएल के दमकल कर्मी आखिर कहां हैं? पानी की गाड़ियां क्यों नहीं भेजी गईं? इस आग की जिम्मेदारी कौन लेगा?"
प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांगस्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि तुरंत दमकल और अन्य आपातकालीन सेवाएं मौके पर भेजी जाएं ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो यह आग एक बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं और इस आपदा से निपटने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement