Advertisement
भिवाड़ी में भीषण अग्निकांड : केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में जिंदा जले 8 मजदूर, कंकाल के रूप में मिले शव

दिल दहला देने वाला मंजर : बॉडी पार्ट्स बटोरने पड़े
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम को फैक्ट्री के भीतर रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य मिले। आग की तीव्रता के कारण मजदूरों के शरीर के अंग बिखर गए थे और कई शव केवल हड्डियों के ढांचे (कंकाल) में तब्दील हो चुके थे। प्रशासन ने इन अवशेषों को पॉलीथीन की थैलियों में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
केमिकल और पटाखों के अवैध भंडारण की आशंका
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ-साथ पटाखों का निर्माण भी किया जा रहा था, जिससे आग ने विस्फोटक रूप ले लिया।
दमकल की मशक्कत : खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से आई दर्जनों गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लापता मजदूर : 8 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि अभी भी 1 मजदूर के अंदर फंसे होने की आशंका है।
मौके पर भारी पुलिस जाब्ता और अधिकारी मौजूद
हादसे की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी एडीएम सुमित्रा मिश्रा, एएसपी अतुल साहू, और खैरथल एडीएम शिवपाल जाट सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एफएसएल (FSL) की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है ताकि आग लगने के सही कारणों और फैक्ट्री के लाइसेंस की जांच की जा सके।ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भिवाड़ी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


