Advertisement
हरदोई में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम व गोदाम में भीषण आग, 22 लाख नकदी सहित 2 करोड़ का सामान जलकर खाक

दुकानदार पुनीत वाजपेयी ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर पर्याप्त संसाधनों के साथ नहीं पहुंची, जिससे आग पर जल्द काबू नहीं पाया जा सका। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन की सक्रियता भी अपेक्षित नहीं रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।
अग्निशमन अधिकारी हरदोई सुशील कुमार ने बताया कि तहसील बिलग्राम के सांड़ी कस्बे में आग लगने की सूचना 1.39 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दो दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मौके पर जाकर देखा गया कि आग ने भयंकर रूप ले लिया है, इस पर दमकल की तीन गाड़ियां और बुलाई गईं। करीब 3 घंटे में अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में जनहानि नहीं हुई है। प्रथमदृष्टया आग शार्ट-सर्किट से लगने का अनुमान है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हरदोई
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


