mash between two group, several injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, कई लोग घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 4:18 PM (IST)
दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, कई लोग घायल
अंबाला। देर रात रामबाग रोड के पास स्थित ग्वाल मण्डी में दो गुटों में मारपीट हो गयी। मारपीट में ग्वाल मण्डी और देहा कॉलोनी के लोगों को चोटों आई हैं। घटना के बाद बीचबचाव करने पहुंची पुलिस को भी लोगों की नाराजग़ी का सामना करना पड़ गया। ग्वाल मण्डी के घायलों की माने तो उनपर देहा कॉलोनी के लोगों ने पेट्रोल बम भी फेंके। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव हो गया। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मारपीट में घायल हुए ग्वाल मण्डी के घनशाम ने बताया कि उनकी भैंस सुई थी जिसका बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ। बच्चे के शव को उठाने के लिए देहा कॉलोनी के एक ठेकेदार को बुलाया गया। ठेकेदार अपने साथ लगभग 8 साल के एक बच्चे को लेकर आया था। इसी दौरान वो बच्चा इधर उधर हो गया। कुछ ही देर में देहा कॉलोनी के लोग इक_े होकर घर पर आ गए और मारपीट करने लग गए। वह किडनैपिंग के आरोप लगाकर मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ ही देर में उनका बच्चा भी घर पर होने की बात पता चल गयी। हमलावरों ने पेट्रोल से बने बमों और हथियारों से वार कर दिए जिसमे सागर, घनशाम, राजू और शाम को चोटे आई हैं। जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस भी अधूरी तैयारी के साथ पहुंची। पुलिस भी हमलावरों का सामना नहीं कर सकी और उलटे पाँव वापिस लौट गयी। बाद में वापिस लौटी पुलिस को हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement