करौली । जिला मुख्यालय स्थित भट्टा के पास सर्प दंस से एक विवाहिता महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक महिला प्रेम माली घर पर सो रही थी इस दौरान रविवार को महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला के चीख पुकार सुन कर घर पर सो रहे सभी परिजन जाग गए ओर सांप के काटने का तंत्र मन्त्र से इलाज करने के लिए कई तांत्रिको के पास सुबह तक भटकते रहे इस दौरान महिला की तबियत जायदा बिगडऩे लगी। इसके बाद परिजन गंभीर हालत में राजकीय अस्पताल ले कर पहुंचे एवं उपचार के भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन महिला के शव को बिना पोस्ट मार्टम कराये घर ले गए ।