marathon race against drunk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशे के खिलाफ मैराथन में लगाई दौड़

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 1:44 PM (IST)
नशे के खिलाफ मैराथन में लगाई दौड़
अंबाला। जिला बार एसोसिएशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को अंबाला कोर्ट परिसर से मैराथन का आयोजन करवाया गया। नशे के खिलाफ और ग्रीनरी को बचाने के उद्देश्य से करवाई गई मैराथन में करीब छह जजों समेत बड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कोर्ट परिसर में लगे तिरंगे के नीचे लोगों को नशे की खिलाफत करने और उससे बचने के अलावा ग्रीनरी बचाने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सेशन जज दीपक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया जिसमे बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं दौड़े। एडीजे जगजीत सिंह और संजीव आर्य समेत कई अन्य न्यायिक अधिकारियों तथा वकीलों ने साइकिल चलाकर कार्यक्रम में भागीदारी की। यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement