Many authorities have transfer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कई अधिकारियों को किया इधर से उधर

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 6:06 PM (IST)
कई अधिकारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को तुरंत प्रभाव से 15 आईपीएस और चार एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। साथ ही कई अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी। मधुबन एचएपी के डीआईजी सिवाश कविराज को गुरुग्राम के संयुक्त पुलिस आयुक्त का चार्ज भी सौंपा गया है। गुरुग्राम एससीबी की डीआईजी राजश्री सिंह को अपने कार्यभार के अलावा फरीदाबाद का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। गुरुग्राम के संयुक्त पुलिस आयुक्त वाई पूर्ण कुमार को डीआईजी प्रशासन के पद पर लगाया गया है। रोहतक के पुलिस अधीक्षक, जिनके पास पुलिस अधीक्षक, टेलकॉम (एच) का अतिरिक्त कार्यभार है। को सीआईडी पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, टेलकॉम (एच) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी बी सथीश बालन को यमुनानगर का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक मनीष चैधरी को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, सीआईडी लगाया गया है। करनाल के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन को रोहतक का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह को गुरुग्राम मुख्यालय का डीसीपी लगाया गया है। सीआईडी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग को कुरुक्षेत्र का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। पलवल के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा को पानीपत का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। गुरुग्राम दक्षिणी की डीसीपी सुलोचना कुमारी को पलवल का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। झज्जर के पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा को करनाल का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। पानीपत के पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को पुलिस मुख्यालय का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। तीसरी आईआरबी सुनारिया के कमांडेंट सुनील कुमार दलाल को दादरी का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा सीआईडी राजेश कालिया को झज्जर का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। गुरुग्राम मुख्यालय के डीसीपी अशोक बक्शी को गुरुग्राम दक्षिण का डीसीपी लगाया गया है। नरवाना के एएसपी वसीम अकरम को हरियाणा के राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण के दूसरे चरण को पूर्ण करने उपरांत लोकेन्द्र्र सिहं को जींद मुख्यालय का एएसपी लगाया गया है। प्रशिक्षण के दूसरे चरण को पूर्ण करने उपरांत नीतिका गहलोत को अम्बाला मुख्यालय का एएसपी नियुक्त किया गया है। [@ बार-बार बदले नियम, अब नोट जमा कराए तो पूछेंगे- कहां थे अब तक]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement