Mansa police recovered a crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानसा पुलिस ने बरामद की एक करोड़ की राशि

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 8:11 PM (IST)
मानसा पुलिस ने बरामद की एक करोड़ की राशि
सरदूलगढ़ (मानसा) । काला धन रोकने के लिए 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के फैसले पर आम लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं मोटी रकम रखने वाले लोगों के लिए यह फैसला भारी चिंता का विषय बना हुआ है और यह लोग अपने रुपए को सुरक्षित करने के लिए इधर- उधर दौड़ भाग कर रहे है। सरदूलगढ़ पुलिस ने एक नाके दौरान हरियाणा नंबर की एक गाड़ी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे और रतिया की ओर जा रहे थे। इनसे एक करोड़ रुपए के नोट बरामद किए है। सरदूलगढ़ के डीएसपी नरिन्दर सिंह और थाना मुखी जगतार सिंह कंग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खैरा कैंचियां पर लगाए नाके दौरान फॉरच्यूनर गाड़ी नंबर एचआर 22के-1121 में से उक्त राशि बरामद की है। यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement