Manpreet Badals Box opened promises-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनप्रीत बादल ने खोला वादों का पिटारा

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 9:54 PM (IST)
मनप्रीत बादल ने खोला वादों का पिटारा
बठिंडा । बठिंडा से कांग्रेस प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल ने आज बठिंडा की जनता से वादों का पिटारा खोल दिया वहीं शहर की समस्यायों को हल करवाने का वादा किया। आज उन्होंने सुबह जी टी रोड पर हरचंद सिनेमा में अपना चुनावी कार्यालय खोला जिसका उदघाटन उनके पिता गुरदास सिंह बादल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसी वर्करों को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहाकि बठिंडा निवासियों की सीवरेज की समस्या, पीने के पानी की समस्या, लावारिस पशुयों की समस्या व अन्य समस्यायों का हल करेंगे। उन्होंने कहाकि पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। बठिंडा धरनों का मुख्य स्थल बना हुया है। उन्होंने कहाकि पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने पर शामलाट, व वक्फ बोर्ड की जगह पर बैठ लोगों को उसकी मालिकी सौंपी जायेगी। नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा लोगों को तंग किये जाने पर अंकुश लगाया जायेगा। मनप्रीत बादल ने कहाकि शहर में लगे कूडा कर्कट प्लांट को शहर से बाहर ले जाया जायेगा। शहर की सुंदरता के लिये देा बड़े पार्क बनाये जायेंगे। पंजाब के तीनों थर्मल प्लांटों को चालू रखा जायेगा तथा निजी प्लांटों के साथ किये समझौतों की समीक्षा की जायेगी। प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी या 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जयेगा। नगर निगम में हुये घोटालों की जांच करवा दोषियों को सजा दिलवाई जायेगी। बाद में मनप्रीत बादल ने शहर में कई बाजारों में लोगों से मिले जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर शामिल हुये।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement