मनाली-कोकसर दर्रा हल्के फोर बाई फोर व चेन लगे वाहनों के लिए हुआ बहाल

उपायुक्त राहुल कुमार ने यह भी कहा कि चंद्र ताल झील जाने के लिए यह मार्ग गुरुवार से खुला रहेगा। राहुल कुमार ने पर्यटकों से आग्रह किया है इस मार्ग की कठिन भौगोलिक परिस्थिति और खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल स्पीति व जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन सुनिश्चित बनाएं।
आगंतुक अपनी आवाजाही की पुलिस चेक पोस्ट ग्रामफू और लोसर में सूचना जरूर दर्ज करवाएं। ताकि किसी भी अप्रिय घटना के दौरान राहत और बचाव कार्यों की त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। संयुक्त निरीक्षण टीम में लाहौल से उपायुक्त राहुल कुमार की अगुवाई में वन मंडल अधिकारी अनिकेत बानवे, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, डीएसपी मनीष चौधरी, काजा से एसडीएम हर्ष नेगी, डीएसपी मृग पुरी और सीमा सड़क संगठन के ऑफिसर इंचार्ज बीडी धीमान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लाहौल स्पीति
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



