Management development program started-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

khaskhabar.com: शनिवार, 02 सितम्बर 2023 7:40 PM (IST)
मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
जयपुर। सरला झवर प्रबंधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मालवीय नगर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में ट्रेनिंग की शुरुआत शनिवार से की गई। कार्यक्रम संयोजक सिद्धांत झवर ने बताया कि छह माह तक चलने वाले इस प्रोग्राम के दौरान युवाओं में मैनेजमेंट लीडरशिप क्वालिटी के विकास के लिए काम किया जाएगा। इस दौरान 16 ऑनलाइन एवम 6 ऑफलाइन कार्यक्रम के अंतर्गत 40 टॉपिक पर काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन से संबंधित 5 किताबो का भी अध्ययन एक्सपर्ट के द्वारा करवाया जाएगा। सिद्धांत झवर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शुरू से ही युवाओं में मैनेजमेंट लीडरशिप के गुण विकसित करना है, जिससे आने वाले समय में बेहतर लीडर्स उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम छह माह के आगामी चरणों में अलग अलग बैच के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रोग्राम के पहले दिन एपेक्स हॉस्पिटल समूह के निदेशक डॉ सचिन झवर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवम लीडरशिप के टिप्स दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement