Mainpuri. Girl injured in Shiv Mandir shootout dies, last rites performed under police supervision-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 10:09 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिव मंदिर गोलीकांड में घायल युवती की मौत, पुलिस निगरानी में अंतिम संस्कार

khaskhabar.com: शनिवार, 09 अगस्त 2025 5:44 PM (IST)
शिव मंदिर गोलीकांड में घायल युवती की मौत, पुलिस निगरानी में अंतिम संस्कार
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के किला बजरिया में हुए शिव मंदिर गोलीकांड में घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस की सख्त निगरानी में युवती का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती पूजा करने मंदिर गई थी, तभी आरोपी ने उस पर तीन गोलियां दाग दीं। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी को घटना के तुरंत बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इस बीच, मृतका के परिजनों ने आरोपी के पिता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि वह लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement