Maharajganj. Three accused of cyber fraud arrested in Maharajganj, huge amount of electronic equipment recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महराजगंज में साइबर फ्रॉड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अगस्त 2024 5:52 PM (IST)
महराजगंज में साइबर फ्रॉड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
महाराजगंज। महराजगंज जनपद की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में साइबर फ्रॉड के एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड, और अन्य दस्तावेजों का निर्माण कर साइबर क्राइम कर रहा था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें लैपटॉप, प्रिंटर, बायोमेट्रिक क्लोन आइरिश डिवाइस, वेबकैम, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, और अन्य सामान शामिल हैं। जिले के साइबर थाने को सूचना मिली थी कि पुरंदरपुर और पनियरा क्षेत्र के कुछ युवक एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर फर्जी वेबसाइट के माध्यम से साइबर क्राइम में संलिप्त हैं। इस सूचना के आधार पर सर्विलांस टीम की सहायता से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पकड़ लिया, जबकि एक अन्य फरार सदस्य की तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement