Lying on growth sing Suarez Express-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास गीत गाती चल पडी ‘सुराज एक्सप्रेस’

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 5:01 PM (IST)
विकास गीत गाती चल पडी ‘सुराज एक्सप्रेस’
बूंदी। प्रदेश की मौजूदा सरकार के सफलता भरे तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास कार्यों को आम जन तक पहुंचाने, कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से ‘सुराज एक्सप्रेस’ प्रचार वाहन बूंदी जिले में भी विकास की कहानी गांव-गांव जाकर कहेंगे। जिले में मंगलवार को राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने जिला कलक्ट्रेट परिसर में सुराज एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक अशोक डोगरा,नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.सी.पवन, महिपत सिंह हाडा, केशवरायपाटन प्रधान प्रशांत मीणा, पूर्व उपजिला प्रमुख आशा मीणा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे। सुराज एक्सप्रेस नामक प्रचार वाहन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में राज्य के विभिन्न जिलों में भेजे गए हैं। जिले में दो सुराज एक्सप्रेस गांवों में जाकर विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगी। साथ ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, अन्नपूर्णा योजना, स्वच्छ भारत मिशन इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अच्छा अच्छा काम की लेन लगा दी रे...
‘सुराज एक्सप्रेस’ प्रचार वाहन में राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी देने के लिए ऑडियो-वीडियों माध्यम के अलावा पारम्परिक शैली से प्रचार के लिए कला जत्था भी मौजूद है। राशन कार्ड और भामाशाह और मोबाइल जैसे पात्रों में कला जत्था सदस्य इन योजनाओं के क्रियान्वयन की सरल रूप में जानकारी देंगे। साथ ही राज्य सरकार के विकास कार्यों का बखान करने वाले गीत अच्छा अच्छा काम की लेन लगा दी रे.....के माध्यम से विकास के संदेश देंगे।
राजा भैया के करीबी रहे स्कार्पियो सवार प्रधान को बम और गोलियों से भूंना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement