राजसमन्द । काबरी महादेव मंदिर पर शनिवार को किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष युवराज चौधरी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुभंलगढ़ पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार के निर्देशानुसार सेलागुढ़ा के देवासी बक्सी राम को आमेट किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया देवासी अतिशीघ्र अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे , देवासी कि नियुक्ति पर ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल गुर्जर , रत्नेश आमेटा, भभुत सिंह कितावत, गायड सिंह, समुन्द्र सिंह, भिम राज बैरवा, जयसिंह जाट, जगदीश शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।